महाविद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो | अल-हबीब शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की बुरी लत से दूर रखते हुए स्वस्थ और जागरूक जीवन की ओर प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान जागरुकता निबंध लेखन, प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इन गतिविधियों में नशामुक्ति का संदेश दिया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. आरए खान ने कहा कि भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए नशामुक्त समाज की स्थापना में योगदान दे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. राधिका नूर ने की। कार्यक्रम में सचिव शादाब रईस खान, निदेशिका तरन्नुम खानम, प्रधानाचार्या आदि ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *