वेंटरनरी यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल का तीसरा दिन, कलर क्राफ्ट और ओरेटरी स्किल्स ने जमाया रंग

रंगोली मेकिंग : रवनीत कौर, कॉलेज ऑफ वेटनरी साइंस, रामपुरा फूल पहले, इश्नूर कौर, कॉलेज ऑफ वेटनरी साइंस, लुधियाना दूसरे, और जशनप्रीत, कॉलेज ऑफ फिशरीज तीसरे स्थान पर रहे। { इंस्टॉलेशन : कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड साइंस टेक्नोलॉजी पहले, कॉलेज ऑफ फिशरीज दूसरे, और कॉलेज ऑफ वेटनरी साइंस, रामपुरा फूल तीसरे स्थान पर रहा। कोलाज मेकिंग : दीपक कुमार, कॉलेज ऑफ वेटनरी साइंस, रामपुरा फूल पहले, पुनीत रेहान, कॉलेज ऑफ वेटनरी साइंस, लुधियाना दूसरे, और रिजुल शर्मा, कॉलेज ऑफ वेटनरी साइंस, लुधियाना तीसरे स्थान पर रहे। भास्कर न्यूज। लुधियाना गुरु अंगद देव वेटनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी (गडवासू) में जारी यूथ फेस्टिवल के तीसरे दिन रंग-बिरंगी कला और रचनात्मकता की शानदार प्रस्तुति देखने को मिली। छात्रों ने रंगोली मेकिंग, इंस्टॉलेशन, एलोक्यूशन और पोएट्री में बढ़-चढ़कर भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन से मंच को ऊर्जा से भर दिया। कैंपस में जगह-जगह उकेरी गई रंगोलियों ने न सिर्फ सौंदर्य का अहसास कराया, बल्कि छात्रों की कलात्मक समझ और पैनी सोच का भी परिचय दिया। वहीं इंस्टॉलेशन मुकाबले में युवाओं ने अपने आइडियाज को सामाजिक संदेशों से जोड़ कर प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। ओरेटरी इवेंट्स में युवाओं ने तर्क, शैली और आत्मविश्वास से अपने विचारों को प्रभावी ढंग से रखा। फेस्टिवल स्थलों का दौरा करते हुए वाइस-चांसलर डॉ. जतिंदर पाल सिंह गिल ने छात्रों की कला की सराहना की। उन्होंने कहा कि विज्ञान विषयों से जुड़े होने के बावजूद छात्रों ने अपनी रचनात्मकता से यह साबित किया है कि प्रतिभा किसी दायरे में बंधकर नहीं रहती। यूनिवर्सिटी के डीन और डायरेक्टर्स ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में सीखने और अभिव्यक्ति की प्रेरणा जगाते हैं।डायरेक्टर, स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. आर.एस. औलख ने कहा कि यूथ फेस्टिवल छात्रों की ऊर्जाको पुनर्जीवित करता है और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अपनी बहुआयामी प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है। आज होने वाले मुकाबले- फेस्टिवल के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. एस.पी.एस. घुमन ने जानकारी दी कि रंगोली का थीम डेकोरेशन और इंस्टॉलेशन का थीम स्ट्रगल रखा गया। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को क्रिएटिव राइटिंग (सुबह 9 बजे), एक्सटेम्पोर (10 बजे) और डिबेट प्रतियोगिता (दोपहर 2 बजे) कॉलेज ऑफ एनिमल बायोटेक्नोलॉजी के ऑडिटोरियम में आयोजित होंगी। फेस्टिवल के चौथे दिन प्रतियोगिताओं की श्रृंखला आगे बढ़ेगी और युवाओं का जोश इसी तरह मंच पर अपनी छाप छोड़ता रहेगा। इस दौरान कॉलेज ऑफ वेटनरी साइंस (लुधियाना और रामपुरा फूल), कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड साइंस टेक्नोलॉजी, कॉलेज ऑफ फिशरीज, कॉलेज ऑफ एनिमल बायोटेक्नोलॉजी, वेटनरी पॉलिटेक्निक कलझरणी और खालसा कॉलेज ऑफ वेटनरी एंड एनिमल साइंसेज अमृतसर के छात्रों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *