ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में दो पक्षों की खूनी रंजिश का मामला गर्माया, दोनों परिवार ने लगाए आरोप

भास्कर न्यूज | लुधियाना ईडब्ल्यूएस कॉलोनी की बीती रात हुई हिंसा एक पुरानी रंजिश और परिवारिक विवाद के विस्फोट की तरह सामने आई है। दोनों पक्षों ने अपने-अपने बयान रखे हैं और दोनों ही कह रहे हैं कि हमला पहले से प्लान करके किया गया था। पहले पक्ष के विशाल का आरोप है कि यह हमला 2022 में सिविल अस्पताल में हुई सावन की हत्या की रंजिश में किया गया। विशाल के मुताबिक उसके पिता पवन और इशांत पर सीधा जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि हमलावर किरपानों और तलवारों से लैस आए थे और उन्होंने पेट्रोल बम भी फेंके। इतना ही नहीं, मोहल्ले में खड़ी एक गाड़ी को भी आग लगा दी गई। विशाल का कहना है कि आरोपी ‘जो मिला, उसे मारो’ वाली नीयत से आए थे और मोहल्ले में जो भी सामने आया, उस पर हिंसक हमला किया गया। वहीं दूसरी तरफ धर्मेंद्र कुमार (सावन के पिता) ने बिल्कुल अलग कहानी बताई। धर्मेंद्र के अनुसार विवाद की जड़ उनकी परिवार की एक लड़की से की गई छेड़छाड़ है, जिसकी शिकायत उन्होंने पहले पुलिस में दी थी। उनका दावा है कि पुलिस ने उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे दोनों तरफ का तनाव बढ़ता गया। धर्मेंद्र का कहना है कि सामने वाले पक्ष ने पहले भी धमकियां दी थीं, यहां तक कि उसे सिविल में हुई हत्या के ऊपर भी टिप्पणी की बातें कही थीं और मामले का मज़ाक उड़ाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अगले दिन केस की गवाही थी, इसलिए विरोधी पक्ष ने उन्हें उकसाया था। धर्मेंद्र ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए कि अगले दिन पुलिस ने उनके लोगों पर डंडों से हमला किया और अनावश्यक मारपीट की। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है और कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *