दमोह| देहात थाना अंतर्गत दो प्रकरण में एसपी ने 5500 रुपए का इनाम घोषित किया है। जिसके तहत बीएनएस व एससी, एसटी एक्ट के तहत आरोपी धीरेंद्र सिंह राजपूत पिता स्व. प्रताप सिंह राजपूत निवासी हिरदेपुर थाना पर 2500 रुपए एवं नीतू पति धीरेंद्र सिंह राजपूत हिरदेपुर पर 2000 रुपए का इनाम घोषित किया है। इसी प्रकार धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी पर 1000 रुपए का इनाम घोषित किया है।


