जयपुर | भारत स्काउट व गाइड की ओर से राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य आयुक्त अधिवक्ता डॉ. अखिल शुक्ला को सिल्वर एलिफेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश के राज भवन में प्रदान किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी डॉ. अखिल शुक्ला रक्तदान प्रेरक के रूप में जाने जाते हैं। ये ब्लड डोनर्स सोसायटी व हिंदी प्रचार प्रसार संस्थान के अध्यक्ष हैं।


