मंत्री का तंज, सरकार तब थी जब होटलों में बैठे थे तत्कालीन सीएम व डिप्टी सीएम!

जयपुर| पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में राज्य सरकार के अस्तित्व को लेकर उठाए सवाल पर मंत्री अविनाश गहलोत ने हमला बोला। मंत्री गहलोत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को तो शायद सरकार तब ही दिखती है, जब किसी सरकार में खींचतान हो। पूर्व मुख्यमंत्री की नजर में शायद सरकार तो तब ही थी, जब उन्होंने राजभवन को घेरने की बात कही थी। सरकार शायद तब ही थी जब तत्कालीन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने विधायकों को अलग-अलग जगह ले जाकर कैंप कर रहे थे। अविनाश गहलोत ने यह भी कहा कि उनकी नजर में सरकार शायद तब ही थी, जब सीएम हाउस पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए मल्लिकार्जुन खरगे इंतजार करते रहे और शांति धारीवाल गहलोत कैम्प के विधायकों को लेकर अपने घर बैठ गए। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में काम कर रही सरकार एकजुट है और लगातार जनहित के फैसले ले रही है। अशोक गहलोत अनुभवी हैं, लेकिन वे धरातल से हटकर बात क्यों करते रहते हैं?

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *