दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले जेएससीए स्टेडियम के आसपास हुई सफाई और अतिक्रमण हटाया

रांची | दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले जेएससीए स्टेडियम के आसपास सफाई शुरू कर दी गई है। अतिक्रमण भी हटाने की कार्रवाई की जा रही है। रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम, धुर्वा के सभी एप्रोच रोड पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। इस क्रम में स्टेडियम के आसपास के सभी क्षेत्रों, संपर्क मार्गों का निरीक्षण करते हुए वहां स्थापित अवैध दुकानों, झोपड़ियों को हटाया गया। सड़क किनारे लगे अवैध ठेला, काउंटर एवं फूड स्टॉलों को जब्त किया गया। अभियान के तहत 9 अस्थायी दुकानों को हटा पूरी सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया। टीम की इस पहल से आम नागरिकों तथा स्टेडियम आने-जाने वाले वाहनों को यातायात में सुविधा मिलेगी। फिर से अतिक्रमण न हो, इसके लिए निगम की ओर से संबंधित क्षेत्र में नियमित निगरानी होगी। मौके पर उप प्रशासक, नगर प्रबंधक, जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *