रतलाम | प्रताप नगर मंगलम सिटी में मूलनायक श्री सुमतिनाथ परमात्मा का नूतन जिनालय तैयार हो चुका है। यहां प्रतिष्ठा महोत्सव 6 दिसंबर की सुबह आचार्यश्री निपुण रत्न विजयजी मसा आदि ठाणा की निश्रा में होगा।श्री नवकार जैन श्वेतांबर श्रीसंघ न्यास की शुभाज्ञा से होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहेंगे। भगवान मूलनायक श्री सुमतिनाथ परमात्मा की मूर्ति विराजित करने के लाभार्थी परिवार रेखा नरेश जैन, रश्मि मुकेश जैन, विमला अशोक बम्बोरी, रमेश बम्बोरी परिवार हैं। श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ श्री पार्श्वनाथ जैन मित्र मंडल ट्रस्ट, टीआईटी रोड और आमंत्रित अतिथियों का साधर्मिक वात्सल्य सुबह 11.30 बजे होगा।


