रतलाम | प्रताप नगर क्षेत्र स्थित सम्यक रेसिडेंसी में नजर निहाल गणेश मंदिर की वर्षगांठ को लेकर 2 दिनी कार्यक्रम हो रहे हैं। शनिवार को दोपहर 12.30 बजे अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। 30 नवंबर को दोपहर 2 बजे अखंड रामायण पाठ व हवन की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद शाम 5 बजे महाआरती की जाएगी। सोसायटी समिति अध्यक्ष अमन शर्मा ने बताया कि महाआरती के बाद अन्नकूट महाप्रसादी होगी।


