चित्र प्रदर्शनी रथ यात्रा का आगमन आज

रतलाम | सौवृत श्री राजेंद्रसूरि त्रिस्तुतिक जैन श्वेतांबर श्रीसंघ द्वारा चित्र प्रदर्शनी रथ यात्रा निकाली जा रही है। यह शनिवार को शहर में प्रवेश करेगी और 30 नवंबर व 1 दिसंबर को नीमवाला उपाश्रय पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।गुरुदेव श्री राजेंद्र सूरीश्वरजी मसा की 200 जयंती 2027 में आ रही है। इसको देखते हुए मुनिश्री लाभेष विजयजी मसा द्वारा संयोजित गुरुदेव के 421 चित्रों की रथ यात्रा पूरे देश में भ्रमण कर रही है। इसका उद्देश्य दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरिश्वर जी मसा के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *