पेंशनरों ने बैंक में जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का लिया निर्णय

भास्कर न्यूज | गढ़वा झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा के कार्यालय में आज शुक्रवार को मासिक बैठक की गई। संबोधित करते हुए पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा के अध्यक्ष के के यादव ने कहा कि यदि कोई पेंशनर अपना जीवन प्रमाण पत्र नहीं दिए हैं तो वह 30 नवंबर तक अपने पैतृक बैंक में जमा कर दें। यदि किसी भी पेंशनर को कोई भी असुविधा हो तो वह कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिनांक 17 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय पेंशन दिवस पर कंबल वितरण किया जाएगा। जो भी पेंशनर अपना सहयोग देना चाहते हैं वे अपना नाम दर्ज करा दें। बैठक का संचालन सचिव अशर्फी राम ने किया। बैठक को सत्येंद्र सिंह, श्रवण कुमार एवं रामचंद्र कश्यप ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अमरनाथ गुप्ता, अशर्फी राम, संतोष कुमार, श्रवण कुमार, तुलसी सिंह, मुंशी राम, रामदास मेहता, सरजू गुप्ता, रामचंद्र कश्यप, सत्येंद्र सिंह, रामाधार प्रसाद यादव, सुदामा राम, मूरत राम, नपुरी देवी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *