अग्रवाल समाज का निशुल्क तृतीय विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन 4 जनवरी को अग्रसेन वाटिका में शुरू हुआ। समाज अध्यक्ष शिवनारायण, छावनी अध्यक्ष सतीश मित्तल, महिला मंडल अध्यक्ष राजलक्ष्मी अग्रवाल और छावनी अध्यक्ष आशा मंगल ने मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, और महाराज अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मां लक्ष्मी और महाराज अग्रसेन की पूजा से आरंभ कार्यक्रम के दौरान समाज परिचय सम्मेलन समिति ने मंच से स्मारिका का विमोचन भी किया। इस आयोजन में आगर मालवा और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में समाज लोग शामिल हुए। कुछ लोग वर की तलाश में तो कुछ वधू की खोज में परिचय कार्यक्रम में भाग लेने आए। मंच पर विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। सांस्कृतिक आयोजन भी कार्यक्रम का हिस्सा सम्मेलन के दौरान शाम 8 बजे संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी परिचय सम्मेलन की मीडिया प्रभारी दीपिका जिंदल ने दी।


