मैहर में लूट का आरोपी पुलिस रिमांड से फरार:वाहन खराब होने पर तीनों आरोपी भागे; दो गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

मैहर जिले में लूट की वारदातों में शामिल तीन आरोपियों में से एक पुलिस रिमांड से फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया है, वहीं एक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार, कटनी पुलिस की ओर से पकड़े गए करण उर्फ तीज पारधी (19 वर्ष), रुआ पारधी और इतवार उर्फ चूहा पारदी को मैहर पुलिस पूछताछ के लिए लाई थी। घटना शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे मैहर थाना और अमरदा थाना के बीच ग्राम इटमा और बेरमा के पास हुई। तीनों आरोपियों ने पुलिस को धक्का देकर भागने लगा पुलिस वाहन खराब होने के बाद तीनों आरोपियों ने पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल पीछा करते हुए रुआ पारधी और इतवार पारदी को पकड़ लिया। हालांकि, करण उर्फ तीज पारधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि इन तीनों आरोपियों पर मैहर जिले में लूट के तीन मामले दर्ज हैं। इनमें से दो मामले अमरदा थाना क्षेत्र में और एक मैहर थाना क्षेत्र में पंजीबद्ध है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। इस घटना के संबंध में उपनिरीक्षक सुरेश सिंह सहित पुलिस दल पर लापरवाही को लेकर अपराध क्रमांक 1104 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *