कोटा में आज भी हल्की धुंघ छाई:उत्तरी हवा चलने से पारे में गिरावट की संभावना, सर्दी तेज होगी

पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के साथ ही उत्तरी हवा चलने लगी। 1 दिसंबर से उत्तरी हवा का प्रभाव बढ़ने से प्रदेश में कोल्ड वेव शुरू हो जाएगी। कोटा में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। कोटा में अधिकतम तापमान 26. 1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में पारा में दो से तीन डिग्री गिरावट दर्ज होने की संभावना है। हल्के से मध्यम कोहरा रहने के आसार हैं। कोटा में आज सुबह हल्की धुंध व बादल छाए रहे। हालांकि 10 बजे बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। मौसम में ठंडक बरकरार है। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा, लेकिन हल्के बादल छितराए हुए थे। गलन वाली सर्दी नहीं थी। पिछले एक सप्ताह से कोटा में अधिकतम पारा 24 से 27 डिग्री व न्यूनतम 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। पिछले दिनों का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *