अजय हुड्डा ने शरद महोत्सव में बनाया माहौल:हरियाणवी गानों पर झूमे दर्शक, भारी भीड़ के लिए पुलिस बल तैनात

धौलपुर शरद महोत्सव में शुक्रवार रात हरियाणवी गायक अजय हुड्डा ने अपनी प्रस्तुति दी। उनके गानों पर दर्शक झूम उठे। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में एसडीएम कर्मवीर सिंह मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में मेहमान के तौर पर जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव भी मौजूद रहे। अजय हुड्डा एक हरियाणवी गायक, लेखक और पूर्व सैन्य कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने भारतीय सेना में 15 साल सेवा दी और 2017 में सेवानिवृत्त हुए। सेना में रहते हुए भी वह रागिनी लिखते थे और अपनी गायकी से हरियाणवी संगीत में पहचान बनाई। फोटोज में देखें धौलपुर शरद महोत्सव की झलक… अजय हुड्डा के साथ अन्य हरियाणवी कलाकारों ने भी मंच पर प्रस्तुतियां दीं। गायक को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेला ग्राउंड पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान, कुछ लोग अजय हुड्डा को देखने के लिए मेला परिसर में खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें नीचे उतारा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *