​​​​​​​कोहरे के कारण बोकारो आने वाली ट्रेनें 6 घंटे लेट:टाटा-अमृतसर 1 दिसंबर से ढाई माह तक रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

बोकारो जिले में बीते लगभग 28 दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव होने के कारण कोहरा का प्रकोप है। इसकी वजह से लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ रहा है। ठंड में कोहरा होने के कारण खासकर दिल्ली से बोकारो होकर पुरी, रांची, गोरखपुर, राउरकेला सहित उत्तर बिहार से आने वाली लगभग आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन एक से छह घंटे तक की देरी से होने की संभावना है। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलेक्ट्रिकल व यांत्रिकी विभाग ने बताया कि दिल्ली से बोकारो के बीच कानपुर में 29 नवंबर को सुबह 4 बजे लगभग 10 से 11 किलोमीटर विजिबिलिटी रहेगी। भोजूडीह-चंद्रपुरा ट्रेन आज महुदा के बाद रद्द रहेगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *