भोपाल में हाईटेंशन लाइन से युवक झुलसा:जेपी नगर में फ्लेक्स लगा रहा था, तभी झटका लगा; 15 फीट नीचे गिरा

भोपाल के जेपी नगर इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। करीब 15 फीट ऊंचाई पर फ्लेक्स लगा रहे एक युवक को बिजली करंट का झटका लगा और वह नीचे जमीन पर आ गया। करंट लगने से वह झुलस गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घटना शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे की है। जेपी नगर में बिजली कंपनी ऑफिस के सामने सड़क किनारे पोल पर एक युवक फ्लेक्स लगा रहा था। इसी पोल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही है। तभी युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तस्वीरों में देखिए अफरा-तफरी… कुछ देर तक पोल पर ही तड़पता रहा, फिर नीचे गिरा
बताया जा रहा है कि युवक लोहे के फ्रेम पर फ्लेक्स लगा रहा था। तभी फ्रेम हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और युवक को तेज करंट लग गया। इससे वह कुछ देर तक फ्रेम के बीच में ही तड़पता रहा। इसके बाद नीचे गिर गया। इलाके में अफरा-तफरी मची
युवक को करंट लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। तुरंत युवक को ऑटो के जरिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *