महिला आरक्षक का पति नर्मदा में कूदा, पेड़ पर अटका:बड़वानी में एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

बड़वानी में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ने नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। वह रातभर नदी किनारे एक पेड़ पर अटका रहा। आज शनिवार सुबह एसडीईआरएफ (SDERF) टीम ने उसे सुरक्षित बचाया। यह घटना शुक्रवार रात छोटी कसरावद स्थित बड़े पुल पर हुई। शहर कोतवाली पुलिस थाना को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नर्मदा नदी में कूद गया है। नदी किनारे झाड़ियों के बीच एक पेड़ पर बैठा मिला शख्स सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ टीम प्रभारी मुकेश मीणा के नेतृत्व में एक दल घटनास्थल पर पहुंचा। हालांकि, देर शाम और अंधेरे के कारण प्रारंभिक खोज अभियान सफल नहीं हो सका और टीम लौट गई। शनिवार सुबह टीम फिर कसरावद पुल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान, कसरावद पुल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी किनारे झाड़ियों के बीच एक पेड़ पर व्यक्ति बैठा हुआ दिखाई दिया। SDERF ने टीम ने किया रेस्क्यू एसडीईआरएफ टीम ने बोट की मदद से उस व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे चेकअप के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एसडीईआरएफ टीम के मुकेश मीणा ने बताया कि शुक्रवार शाम को पुल से कूदा व्यक्ति रातभर पेड़ पर सुरक्षित बैठा रहा। टीम ने उसे कसरावद पुल से करीब एक किलोमीटर दूर ‘सात मात्रा’ नामक स्थान से रेस्क्यू किया। मुकेश मीणा ने यह भी बताया कि युवक की पहचान शहर के डीआरपी लाइन निवासी के रूप में हुई है। उसकी पत्नी बड़वानी कोतवाली में महिला आरक्षक के पद पर कार्यरत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *