बुरहानपुर के बिरोदा शिव मंदिर में तोड़फोड़:देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने वारदात को दिया अंजाम, गांव में पुलिस बल तैनात

बुरहानपुर जिले के ग्राम बिरोदा में शुक्रवार देर रात अज्ञात लोगों ने एक खेत में बने शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। शनिवार सुबह जब महिलाएं पूजा करने पहुंचीं, तब उन्हें घटना का पता चला। असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग, कलश और अन्य संरचनाओं को नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि आसपास के कुछ खेतों में भी तोड़फोड़ की गई है। इस घटना से गांव में आक्रोश फैल गया है। भारी पुलिस बल गांव पहुंचा घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम वीर सिंह चौहान, सीएसपी गौरव पाटिल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने फिंगरप्रिंट टीम, साइबर टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच के लिए बुलाया है। ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की गांव के निवासी उमाकांत चौधरी ने बताया कि रात 12 बजे के बाद यह वारदात हुई। असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग तोड़कर सामग्री बाहर फेंक दी। उन्होंने कहा कि गांव में जल्द ही 24 कुंडी महायज्ञ होना है, और कुछ लोग इसे रोकना चाहते हैं। ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ा कदम उठाने की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि दोषी जल्द पकड़े जाएंगे और सख्त कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *