दैनिक भास्कर समूह के संस्थापक स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल का जन्मदिवस चूरू में शनिवार को ‘प्रेरणा उत्सव’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर डीबी अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दोपहर एक बजे तक 31 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर में रक्तदान करने वालों को किया सम्मानित शिविर का उद्घाटन एसपी जय यादव और एडीएम अर्पिता सोनी ने किया, जबकि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने इसकी अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर की गई। एसपी जय यादव ने इस अवसर पर कहा कि दैनिक भास्कर समूह समाचारों के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के कार्यों में भी सक्रिय रहता है। उन्होंने रक्तदान को जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक बताया और युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। एडीएम अर्पिता सोनी ने रक्तदान करने वाले मेडिकल छात्रों को प्रोत्साहित किया। शिविर की अध्यक्षता कर रहे डॉ. एमएम पुकार ने दैनिक भास्कर समूह को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे तक कुल 31 युवाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर आशीष गौतम, पवन शर्मा, हरीश सैनी, दीपक स्वामी, संजय वर्मा, निखिल जांगिड़, पूर्व अस्पताल अधीक्षक डॉ. हनुमान जयपाल, अस्पताल उप अधीक्षक डॉ. इदरीश खान, डॉ. रतन अग्रवाल, डॉ. राजेश शर्मा, प्रो. हेमंत मंगल, फाउंडर एक उम्मीद एक भारत के रक्त सेवक आसिफ खान, लॉ कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एसके सैनी, लोहिया कॉलेज एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी हरीश शर्मा और जयप्रकाश बेरवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शिविर में मेडिकल कॉलेज के छात्रों, नर्सिंग अधिकारियों, लोहिया कॉलेज के छात्रों और एनसीसी कैडेट्स सहित अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आशीष कुलहरि, डॉ. गोपाल ढाका, सुभाष राजपुरोहित, महमूद खान, तनवीर खान, जीतू, दिलीप प्रजापत और सुनीता इंदौरिया की टीम ने रक्त संग्रह का कार्य किया। रक्तदान शिविर के प्रभारी पवन शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


