बाल विवाह के विरोध में निकाला कैंडल मार्च:राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने कस्तूरबा गांधी छात्रावास की बालिकाओं के साथ किया प्रदर्शन

चूरू में राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने बाल विवाह कुरीति के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित किया गया। संस्थान की ‘एक्सिस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन’ परियोजना की जिला समन्वयक रुकैया पठान के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास की छात्राओं और चूरू जिले के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं व बालिकाओं ने इसमें भाग लिया। रुकैया पठान ने सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह को मिटाने और उसका विरोध करने की शपथ दिलाई। मोमबत्तियां जलाकर बाल विवाह की रोकथाम का संदेश दिया गया। पठान ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में विस्तृत जानकारी दी और ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ज्योति बागड़ी, सुमन चोपड़ा, पूनम प्रजापत और हॉस्टल वार्डन विनोद घिंटाला सहित कई लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *