पलवल थार ने राजस्थान के व्यक्ति को कुचला:शादी समारोह में हुआ हादसा, गाड़ी बैक कर रहा था ड्राइवर, लापरवाही बरतने का आरोप

पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर स्थित दीप फॉर्म में एक शादी समारोह के दौरान थार गाड़ी ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर थार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना देर रात करीब 10:40 बजे हुई। मृतक की पहचान जिला करौली (राजस्थान) के केशवपुरा हिंडोन सिटी निवासी भूपेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। भूपेंद्र अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में दीप फॉर्म हाउस, गदपुरी में आया हुआ था। गाड़ी बैक करते समय मारी टक्कर शिकायत के अनुसार, भूपेंद्र दीप फॉर्म में खड़ा था, तभी एक काले रंग की थार गाड़ी का ड्राइवर लापरवाही से तेज रफ्तार में गाड़ी को बैक करते हुए आया। उसने भूपेंद्र को टक्कर मार दी, जिससे भूपेंद्र जमीन पर गिर गया और गाड़ी के नीचे कुचल गया। गंभीर हालत में भूपेंद्र को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। फरीदाबाद के थार ड्राइवर पर केस दर्ज मृतक के भाई विजय कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि थार गाड़ी को फरीदाबाद के सेक्टर 58 निवासी गौरव चौधरी चला रहा था। गदपुरी थाना पुलिस ने विजय कुमार की शिकायत पर गौरव चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गदपुरी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम बादशाह खान अस्पताल, फरीदाबाद में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस थार गाड़ी के चालक की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *