धार में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर हमला, सिर में चोट:FIR न होने पर कार्यकर्ता SP कार्यालय पहुंचे, गिरफ्तारी की मांग की

धार जिले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सरदार सिंह अनारे और उनके साथी करम सिंह पर हुए हमले का मामला गरमा गया है। 24 नवंबर की रात हुए इस हमले में मंडल उपाध्यक्ष के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सरदारपुर थाने में एफआईआर दर्ज न होने से नाराज ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को धार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। ये है पूरा मामला पीड़ितों के अनुसार, वे देवास से अपने गांव लौट रहे थे, तभी तिरला के पास इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर एक स्कॉर्पियो ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। सरदारपुर चौकड़ी पर स्कॉर्पियो ने उनकी एक्सयूवी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि स्कॉर्पियो से विनोद कलोता, राजेश कलोता और उनके साथी उतरे और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। मंडल उपाध्यक्ष सरदार सिंह अनारे ने बताया कि मारपीट के दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और हमलावरों ने जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। उनके साथी करम सिंह के साथ भी मारपीट की गई। आरोपी शराब की पेटी रखने कह रहे थे सरदार सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर खुद को शराब कंपनी से जुड़े लोग बता रहे थे और उनके वाहन में जबरन शराब की पेटी रखने का प्रयास कर रहे थे। उनका कहना है कि शराब की जांच के नाम पर उन्हें फंसाने की कोशिश की गई और यह हमला एक योजनाबद्ध तरीके से किया गया था। हमले के बाद पीड़ित सरदारपुर थाने पहुंचे, लेकिन उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने केवल एक आवेदन लेकर उन्हें वापस लौटा दिया। इस पर पुलिस की कार्रवाई न होने से ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा फैल गया। एसपी ने केस दर्ज करने दिए निर्देश बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केस दर्ज कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। ज्ञापन सौंपते ही पुलिस अधीक्षक अवस्थी ने एसडीओपी को फोन पर केस दर्ज करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *