मंदसौर में महिला का पर्स छीनने वाला नाबालिग लड़का पकड़ाया:पुलिस ने 10 हजार नकद-दस्तावेज बरामद किए, एक दिन पहले की थी लूट

मंदसौर में एक महिला से पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है। इसके पास से लूटे गए ₹10,000 नकद और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। यह घटना शुक्रवार दोपहर किटियानी स्थित डुप्लेक्स के पास हुई थी। अभिनंदन कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय साक्षी गंगवाल ने थाना वाय डी नगर में शिकायत की थी कि दोपहर लगभग 3 बजे वह मार्केट से अपने घर लौट रही थीं। तभी किटियानी डुप्लेक्स बास्केट ग्राउंड के पास पीछे से आए एक बाइक सवार युवक ने उनका पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गया। साक्षी के अनुसार, पर्स में करीब ₹10,000 नकद, घर की चाबी, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मौजूद थे। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *