बस कंडक्टर ने यातायात निरीक्षकों से किया अभद्र व्यवहार:टिकट मशीन नहीं दी, बस में जाने की कोशिश करने पर गाली-गलौज व हाथापाई की

कोटा डिपो की एक बस के परिचालक के खिलाफ यातायात निरीक्षकों से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में अकलेरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। निरीक्षकों ने कार्रवाई की मांग की है। झालावाड़ डिपो के यातायात निरीक्षक महेश कुमार और हेमंत कुमार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रोडवेज का उड़नदस्ता अकलेरा की ओर जा रहा था। अरनिया से आगे बोरखेड़ी चौराहे के बीच उन्होंने कोटा डिपो की एक रोडवेज बस को जांच के लिए रुकवाया। जांच के दौरान बस परिचालक ओमप्रकाश ने टिकट मशीन देने से इनकार कर दिया। उन्होंने निरीक्षकों को बस के अंदर जांच करने से भी रोका और उनके साथ गाली-गलौज व हाथापाई की। यातायात निरीक्षकों ने अकलेरा पुलिस से संरक्षण प्रदान करने और आरोपी बस परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। यह भी जानकारी मिली है कि रोडवेज बस में करीब 20 यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *