अजमेर में मेयो कॉलेज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित:पारंपरिक पोशाकों और साफों में नजर आए पूर्व स्टूडेंट्स; कल होगा समापन

राजकुमारों के लिए साल 1875 में खोला गया अजमेर का मेयो कॉलेज अपनी 150वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस दौरान तीसरे दिन प्राइज गिविंग फंक्शन हुआ और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। मेयो कॉलेज के मौजूदा और पूर्व छात्र पारंपरिक पोशाकों और साफों में नजर आए। प्राचार्य सौरव सिन्हा और विद्यार्थी परिषद के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया। समारोह में मेयो के स्टूडेंट्स सहित अतिथि, पूर्व राजघरानों के वंशजों से लेकर दुनिया भर से आए मेयो के पूर्व छात्र और छात्राएं इसमें भाग ले रहे हैं। तीसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत आर्ट ऑक्शन से हुई। इन आर्ट में मेयो कॉलेज के 150 सालों के इतिहास, परंपराओं, छात्र जीवन और अनुशासन की गौरवशाली विरासत को दर्शाया गया। चार दिवसीय कार्यक्रमों का कल समापन होगा। यहां देखे फोटोज… मेयो कॉलेज में कल चौथे दिन ये होंगे कार्यक्रम… मेयो कॉलेज से सम्बन्धित ये खबरें भी पढ़ें….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *