पोरसा में हैंडपंप लगवाने सरपंच ससुर पर वसूली का आरोप:वीडियो में कैश गिनते दिखे, कलेक्टर बोले- धारा 40 के तहत कार्रवाई करेंगे

मुरैना जिले के पोरसा जनपद की ग्राम पंचायत कॉन्थर खुर्द में शनिवार को सरपंच के ससुर द्वारा ग्रामीणों से हैंडपंप लगवाने के बदले रुपए लेने का मामला सामने आया है। पंचायत में महिला सरपंच पदस्थ है, लेकिन पूरे कार्य की जिम्मेदारी उनके ससुर संभालते हैं। ग्रामीणों से 20-20 हजार रुपए लेने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। वीडियो में सरपंच के ससुर खुद नकदी गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीण कन्हैया माहौर ने बताया कि घर के आसपास पानी की गंभीर समस्या थी। उसने सरपंच की बहू सोनम वाल्मीक के ससुर रामपाल वाल्मीक से हैंडपंप लगाने की मांग की थी। रामपाल ने 20 हजार रुपए की मांग की और आश्वासन दिया कि गांव में लग रहे हैंडपंपों के साथ उसका हैंडपंप भी लगा दिया जाएगा। कन्हैया ने दो दिन बाद कर्ज लेकर राशि जमा कर दी, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी हैंडपंप नहीं लगाया गया। उसने बताया कि अब साहूकार के ब्याज का बोझ उठाना पड़ रहा है, जबकि न हैंडपंप लगा और न पैसे वापस मिल रहे। वीडियो में रुपए गिनते दिखे सरपंच के ससुर
सामने आए वीडियो में कन्हैया पहले 20 हजार रुपए गिनता है, फिर सरपंच के ससुर वही पैसे दोबारा गिनते हैं। बातचीत के दौरान वे दावा करते हैं कि बोर पांच इंची का होगा, मोटर भी लग जाएगी और सामान सरकारी आता है इसलिए कोई दिक्कत नहीं होगी। वीडियो में यह भी सुनाई देता है कि ग्रामीणों से पहले भी रुपए जमा किए गए हैं और “यह राशि सुरक्षित रखी गई है” जैसे दावे किए जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सफाई में उलझे सरपंच ससुर
वीडियो सामने आने के बाद रामपाल वाल्मीक ने कहा कि कन्हैया से यह राशि दूसरे काम के लिए ली गई थी और बाद में वापस ले ली गई। अपने बचाव में उन्होंने यह भी कहा कि यह पैसा हैंडपंप की सिक्योरिटी के तौर पर जमा कराया गया था, क्योंकि गांव में सामान चोरी होने की आशंका रहती है। उनकी इस सफाई से मामले की और परतें खुलती नजर आईं। कलेक्टर ने सख्त रुख दिखाया, होगी कार्रवाई
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा कि शासकीय हैंडपंप के लिए सिक्योरिटी या अमानत राशि लेने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने बताया कि सरपंच के विरुद्ध धारा 40 के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी। साथ ही सरपंच के ससुर पर अवैध वसूली के लिए आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। पहले कन्हैया बीस हजार रुपए गिनता है फिर वहीं बीस हजार सरपंच ससुर रामपाल गिनता है । कन्हैया कल्ला बोल रहा है कि उसने भी पैसे दे दिए है सरपंच ससुर नहीं बेवकूफ है बुधवार की बोल रहा है सरपंच ससुर गांव में कोयले की दलाली है हाथ काले कौन करे इसमें हमको कुछ मिलता नहीं है ।कन्हैया सामान ठीक दिलवाना सरपंच ससुर सामान सरकारी आता है ठीक ही होता है बस कोई बदले ना । बोर पांच इंची का होगा । कन्हैया ठीक है उसमें मोटर भी डल जाएगी ना सरपंच ससुर देख लो हमारे भी डली है ।तुम चिंता मत करो हमको इसमें कुछ नहीं चाहिए मंदिर के सामने खड़े है ।तुम तो मानो ये सुरक्षित रखे है । हैंडपंप को सिक्योरिटी जमा करवाई कॉन्थर खुर्द महिला सरपंच सोनम वाल्मीक के ससुर रामपाल वाल्मीक द्वारा अपने वीडियो पर सफाई देते हुए बताया कि उनके द्वारा कन्हैया माहौर से दूसरे मद में पैसे लिए है पहले हमने दिए फिर वापस लिए है । फिर सरपंच ससुर बोले कि मैंने वह रुपए हैंडपंप की सिक्योरिटी के जमा कराए थे क्योंकि हमारे यहां लोग बदल जाते है समान चोरी हो जाता है । संबंधित अधिकारी से मांगेगे जवाब करेंगे कार्यवाही कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के अनुसार इस प्रकार अमानत राशि/सिक्यूरिटी लेने का कोई प्रावधान नहीं है। संबंधित सरपंच के विरुद्ध धारा 40 की कार्यवाही तत्काल संस्थित की जाएगी। संबंधित व्यक्ति / ससुर के विरुद्ध अवैध वसूली हेतु सुसंगत धाराओं में आपराधिक प्रकरण भी दर्ज करवाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *