विदिशा में प्लॉट पर कचरा फेंकने पर मारपीट:लाठी-फरसा और तलवार से हमला; महिलाओं समेत 8 घायल, एसपी से की शिकायत

जिले के गुलाबगंज थाना क्षेत्र में प्लॉट पर कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक ही परिवार की महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके घर में घुसकर लाठी, फरसा और तलवार जैसे हथियारों से हमला किया गया। शनिवार को घायल पक्ष ने आरोप लगाया कि स्थानीय गुलाबगंज थाने में उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। इसके बाद वे न्याय की गुहार लगाने के लिए जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे। ये है पूरा मामला पीड़ित परिवार ने बताया कि प्लॉट पर कचरा फेंकने को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। शुक्रवार को जब परिवार की महिलाएं कचरा फेंकने गईं, तो आरोपियों ने उन्हें रोक दिया। इसी बात पर कहासुनी हुई, जिसके कुछ देर बाद हमलावर एकजुट होकर उनके घर पहुंच गए। घायलों के अनुसार, मनोज उपाध्याय, बंटी उपाध्याय, सौरभ उपाध्याय, छोटू उर्फ योगी उपाध्याय सहित कई अन्य लोगों ने मिलकर लाठी, फरसा और धारदार हथियारों से हमला किया। इस हमले में महिलाएं सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों की दो तस्वीरें देखिए बीजेपी नेता की धमकी देकर डराया गया पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर बीजेपी नेता छत्रपाल शर्मा का नाम लेकर उन्हें धमकाते हैं। परिवार का कहना है कि घटना के तुरंत बाद गुलाबगंज थाने पहुंचने पर उनकी सुनवाई नहीं हुई और अस्पताल में भी प्राथमिक इलाज में लापरवाही बरती गई। पीड़ित बोले- सिर पर फरसा मारा गया घायल खुशी कुशवाहा ने बताया कि कचरा फेंकने की बात पर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद मनोज, बंटी और छोटू उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने आकर हमला कर दिया और उनके सिर पर फरसा मारा गया। वहीं, निकिता ने आरोप लगाया कि गुलाबगंज में हमलावरों की दबंगई चलती है। घर में घुसकर हमला किया गया, लेकिन थाने और अस्पताल दोनों जगह उनकी बात नहीं सुनी गई। मामले की जानकारी मिलने पर सीएसपी अतुल सिंह एसपी कार्यालय पहुंचे और घायलों से चर्चा की। सीएसपी ने पीड़ितों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *