सीकर में बिल्डिंग से गिरी बच्ची, मौत:मजदूर परिवार काम में लगा था, लिफ्ट के पैनल में पैर फिसलकर गिरी बच्ची

सीकर के शास्त्री नगर इलाके में एक 10 वर्षीय बच्ची की निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरने‌ से मौत हो गई। घटना की सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची का शव SK जिला अस्पताल की ट्रोमा यूनिट लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। उद्योग नगर थानाधिकारी राजेश बुडानिया ने बताया कि मध्यप्रदेश का रहने वाला एक मजदूर परिवार शास्त्री नगर स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी‌ का काम कर रहा था। इस दौरान मजदूर कुसुम बाई की बेटी रेखा बाई(10) छले फ्लोर पर खेल रही थी। तभी बिल्डिंग में लिफ्ट के लिए छोड़े गए पैनल में गिर गई। पैनल खाली होने के कारण बच्ची छठे फ्लोर से सीधी नीचे आ गिरी। गंभीर घायल बच्ची को एसके अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया, जहां डाॅक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है, सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *