अनूपपुर में आईएएस संतोष वर्मा के कथित विवादित बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को ब्राह्मण समाज की बेटियों पर की गई टिप्पणी के खिलाफ बिजुरी में भी भारी आक्रोश देखा गया। युवाओं ने अर्थी रैली निकाली, जूते से पीटा पुतला इसी क्रम में, सैकड़ों युवाओं ने अर्थी रैली निकाली और संतोष वर्मा के पुतले को जूते से पीटते हुए दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने उप तहसील परिसर में नायब तहसीलदार धनीराम ठाकुर को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें आईएएस वर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। संतोष वर्मा के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी यह अर्थी रैली बिजुरी नगर के मुख्य स्टेशन चौक से शुरू हुई। इस दौरान युवाओं ने संतोष वर्मा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और नगर भ्रमण करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की भाषा समाज की भावनाओं को आहत करती है।


