आयरन फैक्ट्री में चोरी की कोशिश VIDEO:शटर का लॉक नहीं टूटा तो खाली हाथ भागे चोर, 45 मिनट तक करते रहे माथापच्ची

श्रीगंगानगर के अग्रसेन नगर इंडस्ट्रियल एरिया में बाइक सवार तीन नकाबपोश चोरों ने आयरन फैक्ट्री में चोरी करने की कोशिश की। लेकिन चोरों से फैक्ट्री का शटर नहीं टूटा तो भाग गए। वारदात फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें तीन चोर दिखाई दे रहे हैं। घटना जवाहर नगर थाना क्षेत्र की है। फैक्ट्री मालिक प्रमोद जिंदल (30) ने बताया- अग्रसेन नगर इंडस्ट्रियल एरिया में डीजे इंडस्ट्री के नाम से उनकी आयरन फैक्ट्री है, जहां लोहे की डिजाइनिंग व लेजर कटिंग की जाती है। शुक्रवार सुबह सवा तीन बजे बाइक सवार तीन नकाबपोश चोरों ने फैक्ट्री का शटर तोड़कर चोरी करने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। चोरों ने फैक्ट्री के शटर का एक साइड पैनल उखाड़ लिया, लेकिन सेंटर लॉक नहीं तोड़ पाए। जिसकी वजह से लाखों की चोरी होने से बच गई। चोर 45 मिनट शटर व लॉक तोड़ने की कोशिश करते रहे। लॉक नहीं टूटा तो तीनों बाइक लेकर फरार हो गए। चोरी करने की कोशिश की यह घटना फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसमें तीन युवक दिखाई दे रहे हैं। दो युवक शटर तोड़ने की कोशिश करते रहे, जबकि एक सड़क पर पहरा दे रहा था। सुबह जब फैक्ट्री कर्मचारी पहुंचे तो टूटा हुआ शटर देखकर घबरा गए और मालिक को सूचना दी। जिसके बाद फैक्ट्री मालिक ने जवाहरनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बता दे की सर्दी शुरू होते ही शहर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही है। दुकानदार इससे परेशान है। चोरी करने के मामले में पुलिस अभी तक एक भी चोर नहीं पकड़ पाई। चोरी के बढ़ रहे मामलों को देखकर दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *