लोहारू पुलिस ने पकड़ा राजस्थान का चोर:साथियों के साथ मिलकर की चोरी, चुराए गए 25 हजार रुपए बरामद

भिवानी जिले के ओबरा गांव में घर में घुसकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल स्टाफ ने आरोपी को राजस्थान से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी से 25 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। यह मामला बलवान निवासी ओबरा की शिकायत पर दर्ज किया गया था। बलवान ने बहल थाना पुलिस को बताया था कि, वह 27 सितंबर 2025 को अपनी पत्नी के साथ सालासर गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर रखी नकदी और आभूषण चोरी कर लिए थे। इस शिकायत के आधार पर बहल थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के उप निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने दूसरे आरोपी को सूरजगढ़, राजस्थान से गिरफ्तार किया। एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पृथ्वीराज निवासी निम्मी, जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी पृथ्वीराज की रिमांड अवधि के दौरान 25 हजार रुपए बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस टीम ने पहले ही एक अन्य आरोपी शेरु को गिरफ्तार कर लिया था। शेरु से पुलिस ने 50 हजार नकद, एक सोने का हार और चार सोने की अंगूठियां बरामद की थीं। पुलिस टीम द्वारा इस चोरी की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें जल्द ही पकड़ने का दावा किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *