दतिया में 23 वर्षीय महिला से छेड़छाड़:समान खरीदने बजार आई थी; सिद्धार्थ कॉलोनी से 17 साल की किशोरी लापता

दतिया बाजार के पटवा तिराहे पर एक 23 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वहीं, सिद्धार्थ कॉलोनी में रहने वाली एक 17 साल की किशोरी 2 जनवरी से लापता है। पुलिस दोनों मामलों की पड़ताल में जुटी हुई है। छेड़छाड़ की पीड़ित महिला ने बताया कि शुक्रवार को वह कुछ समान खरीदने बाजार आई थी, इस दौरान आरोपी ने पहले उसका पीछा किया फिर सुनसान जगह देख कर छेड़छाड़ की। चिल्लाने के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है। छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की पहचान महिपाल पटवा निवासी बुंदेला कॉलोनी के रूप में हुई है। आरोपी अभी फरार है, जिस की तलाश पुलिस कर रही है। किशोरी लापता, संदेही युवक की तालाश जारी इधर, कोतवाली थाना अंतर्गत सिद्धार्थ कॉलोनी इलाके में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी 2 जनवरी की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर भिंड निवासी संदेही युवक रोकी अहिरवार पर मामला दर्ज किया है। किशोरी के परिजनों का आरोप है, युवक बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने किशोरी ओर संदेही युवक की तलाश शुरू कर दी है। टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि छेड़छाड़ के मामले में आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इसके अलावा किशोरी के लापता होने के मामले में साइबर टीम की मदद ली है। जिसे भी जल्द खोज लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *