रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के मंडल अधिवेशन 2024- 25 का शुभारंभ भंडारी रिसॉर्ट में हुआ l सर्वप्रथम मंडलाध्यक्ष रो अनीश मलिक और सिम्मी मलिक की अगवानी की गई। मेघदूत के अध्यक्ष मनीष शर्मा, हितेश ठाकुर, गवर्नर इलेक्ट सुशील मल्होत्रा, ब्रजेश अग्रवाल अन्य रोटरियंस कार रैली के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि सत्य को बोलने से नहीं घबराना, माता-पिता का सम्मान करना चाहिए, प्रकृति की सुरक्षा करना चाहिए। अधिवेशन में उपस्थित 600 से ज़्यादा रोटेरियन पारिवारिक सदस्यों ने कार्निवाल का आनंद लिया l अन्य कई क्लबों के सदस्य अलग-अलग वेशभूषा में कार्निवाल में आए। कांफ्रेंस चेयरमैन मनोज चांडक, कॉन्फ़्रेंस सचिव हितेश ठाकुर, कॉन्फ़्रेंस को -चेयर पर्सन राजेश मोदी, कॉन्फ़्रेस सचिव हर्ष मित्तल ने सभी रोटेरियंस एवं उनके परिवारों के साथ ही कॉन्फ्रेंस में आए अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। अधिवेशन का आरंभ अतिथियों पूर्व मंडलाध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया l सभी पूर्व मंडलाध्यक्षों, अतिथियों, डी. जी. ई. सुशील मल्होत्रा , डी. जी. एन. संस्कार कोठारी , रोटरी क्लब यूनाइटेड के अध्यक्ष सन्नी धामेजा तथा अतिथियों का मंच पर सम्मान किया गया l मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल के रिप्रेजेंटेटिव डॉ. चन्द्रशेखर कालवेकर ने रोटरी द्वारा विश्वभर में किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। इंटरनेशनल डायरेक्टर राजू सुब्रह्मण्यम ने बताया कि रोटरी का पूरे विश्व से पोलियो को समाप्त करने के बाद जांबिया एवं अन्य अफ्रीकन देशों से मलेरिया समाप्त करने का कार्य किया जा रहा है। इस पर रोटरी फाउंडेशन और बिलगेट्स फाउंडेशन द्वारा लाखों डॉलर खर्च किए जा रहे हैं l रोटरी द्वारा किए जा रहे विश्व शांति के कार्यों पर भी प्रकाश डाला l रोटरी मंडल 3040 के पब्लिक इमेज चेयरपर्सन घनश्याम सिंह ने बताया कि शाम को फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें कई रोटरी क्लब्स के सदस्यों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


