छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन की आर से जारी आदेश के मुताबिक, आईपीएस उदित पुष्कर का तबादला राजभवन में कर दिया गया है। उदित पुष्कर राजभवन में राज्यपाल के परिसहाय की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले उदित पुष्कर दंतेवाड़ा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पोस्टेड थे। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अवर सचिव डी.एस.ध्रुवे की ओर से 18 सितंबर 2025 के आदेश में बदलाव करते हुए यह नया आदेश जारी किया गया है।


