अमृतसर में पतंगबाजों को तलाश रही पुलिस:ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी, चाइनिज डोर को लेकर दी हिदायत

अमृतसर में लोहड़ी पर्व से पहले पतंगबाजी बढ़ जाती है, वहीं पुलिस भी सख्त हो जाती है कि कहीं लोग चाइनीज डोर से पतंग तो नहीं उड़ा रहे। उसी को चेक करने लिए पुलिस छतों पर चढ़कर ड्रोन से कार्रवाई कर रही है। आज भी सब-डिवीजन साउथ के सी-डिवीजन पुलिस स्टेशन में चाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों की चेकिंग की गई। पुलिस के मुताबिक सिर्फ गट्टू बेचने वाले ही नहीं, बल्कि खरीदने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। एसीपी साउथ प्रवेश चोपड़ा ने बताया कि सब-डिवीजन सेंट्रल के सभी पुलिस स्टेशनों, सी-डिवीजन और सुल्तानविंड एरिया में चाइना डोर का इस्तेमाल करने वालों की चेकिंग की गई। आज थाना सी-डिवीजन अमृतसर के एरिया में ड्रोन से निगरानी की गई। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोहड़ी पर छतों पर पतंग उड़ाने वाले बच्चों या युवाओं को पकड़ने के लिए ड्रोन का उपयोग किया गया। इसके बाद उनकी पहचान करने के बाद, माता-पिता को पुलिस स्टेशन में बुलाया जाता है और उन्हें वीडियो दिखाकर चेतावनी दी। आगे से ऐसा करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। लोहड़ी पर रहती है पतंगबाजी की धूम देश के अन्य हिस्सों में बसंत पंचमी पर पतंगबाजी की जाती है, लेकिन अमृतसर में लोहड़ी पर जमकर पतंगबाजी होती है। अमृतसर में पारंपरिक डोर ओर पतंगे बनती हैं और देश के कई हिस्सों में सप्लाई होती है, लेकिन पिछले कुछ समय से चाइनीज डोर से पतंगबाजी की जा रही है। जिसके बाद राह चलते लोगों की कभी गर्दन तो कभी मुंह पर डोर से कट लग जाते हैं। अमृतसर में सितंबर माह में एक बॉडी बिल्डर युवक की चाइनिज डोर की चपेट में आने से मौत हो गई थी जिसके बाद से पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है और रोजाना चेकिंग की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *