एचईसी सप्लाई मजदूर जनसंघर्ष समिति की सभा, 6 दिसंबर को प्रदर्शन का िलया निर्णय

रांची | एचईसी सप्लाई मजदूर जनसंघर्ष समिति के बैनर तले एचईसी नेहरू पार्क के सामने आयोजित सभा में शनिवार को कई सप्लाई कर्मियों ने भाग लिया। सभा शुरू होने से पहले विधवा आश्रित संघ के नेता एसके सुमंगल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एचईसी प्रबंधन लगातार सप्लाई कर्मियों के साथ छल कर रहा है। एक सितंबर 2023 से अब तक की वेतन पर्चियां और पीएफ लेजर उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जिसे किसी भी स्थिति में जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग एजेंसी पूरी तरह विफल हो चुकी है। वेतन, ईएसआई, पीएफ की राशि जमा नहीं की जा रही है। संघर्ष को तेज करने के लिए समिति ने 6 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे एचईसी मुख्यालय के समक्ष आमसभा और प्रदर्शन का निर्णय लिया। सप्लाई कर्मियों से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आंदोलन ही एकमात्र विकल्प है। कार्यक्रम में मनोज पाठक, ओवैसी आजाद, रंथु लोहरा, वाई. त्रिपाठी, आरके शर्मा, सुनील कुमार, विजय साहू, शारदा देवी और प्रमोद कुमार ने विचार रखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *