2 दिन में तीन डिग्री लुढ़का रात का पारा

भास्कर संवाददाता | टीकमगढ़ सर्द हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान घटकर 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री पर आ गया है। तापमान में गिरावट फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है। पिछले 48 घंटों में रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को घटकर 25.5 और 13 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शनिवार को अधिकतम 25 और न्यूनतम 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में दिन का तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार दिसंबर के पहले हफ्ते के बाद दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *