भीलवाड़ा में स्पा सेंटर पर मारी रेड:2 नाबालिग लड़कियां दस्तयाब, जबरन काम करवाने की मिली थी शिकायत

भीलवाड़ा में कोतवाली थाना इलाके के बड़ला चौराहा क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर 2 नाबालिग लड़कियों को दस्तयाब किया है। बाल कल्याण समिति को यहां जबरन काम करवाने की शिकायत मिली थी। बाल कल्याण समिति की ओर से नाबालिग से जबरन काम करवाने की शिकायत पर पुलिस ने स्पा संचालक दंपती सहित 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रशिक्षु आईपीएस और सदर सीओ माधव उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और स्पेशल टीम ने बड़ला चौराहा क्षेत्र में संचालित नेचुरल स्पा सेंटर पर छापा मारा। दो नाबालिग लड़कियों को किया दस्तयाब
यहां दिल्ली की रहने वाली 2 नाबालिग लड़कियां मिली, जिन्होंने स्पा संचालक हेमंत लालवानी और नेहा लालवानी जबरन काम करवाते थे। बताया गया कि इन लड़कियों को शिवम राजपूत लेकर आया था। मामले में इन तीनों के अलावा देव साहू नाम के एक युवक को भी नामजद किया गया। मेडिकल करवा परिजनों को सूचित किया
पुलिस ने दिल्ली की दोनों नाबालिग लड़कियों को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रकला ओझा के समक्ष पेश किया। समिति ने दोनों का मेडिकल करवाने के साथ ही उनके परिवार के बारे में जानकारी ली। मेडिकल में नाबालिग साबित होने पर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *