सिंगरौली में कोयले भरा ट्रक खाई में गिरा:चालक-क्लीनर की मौके पर मौत, जयंत मुड़वानी डैम के पास हुआ हादसा

सिंगरौली के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में जयंत मुड़वानी डैम के पास बीती रात एक कोयला परिवहन ट्रक 30 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा देर रात लगभग 3 बजे के आसपास हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रक जयंत परियोजना क्षेत्र से कोयला परिवहन कार्य में लगा हुआ था। प्रारंभिक जांच में चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण ट्रक के खाई में गिरने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक और क्लीनर को बाहर निकालकर नेहरू अस्पताल जयंत पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृत चालक की पहचान गोदवाली निवासी सुरेश पाल के रूप में हुई है। वहीं, क्लीनर की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और पुलिस उसके पहचान संबंधी दस्तावेज जुटाने में लगी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *