इंदौर में राजपूत समाज का परिचय सम्मेलन 5 जनवरी को:देश के कई राज्यों से डेढ़ हजार से ज्यादा उच्च शिक्षित प्रत्याशियों की प्रविष्टियां आईं

राजपूत समाज का नि:शुल्क 32वां राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 5 जनवरी को सुबह 10 बजे मयंक ब्लू वाटर पार्क में आयोजित किया जाएगा। राजपूत समाज चेतना मंडल के संयोजक रतनसिंह राजपूत, अध्यक्ष गजराजसिंह सोलंकी एवं उपाध्यक्ष राजेशसिंह तोमर ने बताया कि हमारे कार्यालय रतन केमिस्ट एमआईजी कॉलोनी पर युवकों की 882 प्रविष्टियां एवं युवतियों की 597 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं, जिनमें 27 डॉक्टर, 92 इंजीनियर, 150 एमबीए एवं 17 सीए हैं। ये सभी प्रविष्टियां मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ आदि से प्राप्त हुई हैं। कुछ प्रविष्टियां विदेश से भी प्राप्त हुई हैं। राजपूत चेतना मंडल महिला प्रकोष्ठ की संयोजक अनुराधा चौहान एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मोनिका बैस, महिला प्रकोष्ठ सचिव कीर्ति चौहान ने बताया कि इस अवसर पर “परिणय दर्पण” पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा। इसमें युवक एवं युवतियों के रंगीन फोटो सहित संपूर्ण जानकारी भी दी गई है। परिणय दर्पण पंजीकृत सदस्यों को नि:शुल्क वितरित की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। राजपूत चेतना मंडल के सचिव सत्येंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस अवसर पर इस अवसर पर सेवानिवृत्ति पुलिस महानिदेशक श्री भगवतसिंह चौहान को राजपूत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा साथ ही वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा, सत्यपाल सिंह राजपूत, शंभूनाथ सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी राजमोहनसिंह चौहान, राजेंद्र सिंह भदौरिया टी. आई., योगेंद्र सिंह जादौन टी. आई. का भी सम्मान किया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी सुरेशसिंह भदौरिया, बदनावर के विधायक भंवर सिंह शेखावत, विशेष अतिथि पूर्व मंत्री एवं महू से विधायक उषा ठाकुर एवं विधायक मालिनी गौड़, एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी मोहन सेंगर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदौर संभाग आयुक्त दीपक सिंह करेंगे। युवा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर चैतन्य देव सिंह सिसोदिया, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उदय सिंह पवार, युवा प्रकोष्ठ के सचिव रजत सिंह भदोरिया, मीडिया प्रभारी विनोदसिंह चौहान ने बताया कि बाहर से आने वाले राजपूत सरदारों एवं क्षत्राणियों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *