कोटपूतली में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित:महिलाओं ने कुटुंब प्रबोधन व संयुक्त परिवार प्रणाली पर चर्चा की, 125 महिलाओं ने लिया भाग

कोटपूतली के विद्या मंदिर में ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने कुटुंब प्रबोधन और समाज में अपने योगदान से संयुक्त परिवार प्रणाली को मजबूत करने पर चर्चा की। मुख्य वक्ता कन्या गौड़ ने ‘कुटुंब प्रबोधन’ विषय पर महिलाओं को समाज में उनके योगदान से संयुक्त परिवार प्रणाली के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षा इंदु ने सभी महिलाओं को देश और समाज के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की छात्राओं ने महिला शक्ति की प्रेरणा से युक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विशिष्ट महिलाओं अणची देवी और कृष्णा देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 125 महिलाएं उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *