बेटे की शादी में पत्नी संग झूमे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष:80 फीट लंबे स्टेज पर बैठेंगे दूल्हा-दुल्हन; केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लगाया काला चश्मा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बेटे श्रेयांश राठौड़ की शादी आज उर्मिला के साथ हो रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बेटे श्रेयांश राठौड़ सिविल इंजीनियर है। वही उनकी होने वाली पत्नी उर्मिला CA है। उर्मिला का परिवार मूल रूप से पाली जिले के सोजत सिटी का रहने वाला है और वर्तमान में वे मैसूर में रह रहे है। वर-वधु को आशीर्वाद देने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत सहित केन्द्र और प्रदेश से कई भाजपा नेता पहुंचे। VIP मेहमानों के आने को लेकर गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पत्नी संग किया डांस
रविवार सुबह दूल्हे श्रेयांश की गाजे-बाजे के साथ निकासी निकाली गई। पूरे रास्ते जोश से लबरेज युवा डांस करते हुए चल रहे थे। रिश्तेदारों के आग्रह पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपनी पत्नी के साथ डांस भी किया। ऐसे में पूरा ग्राउंड शोर से गूंज उठा। बेटे की शादी को लेकर दोनों पति-पत्नी सहित पूरा परिवार खुशी से सरोबार नजर आया। काला चश्मा पहनकर पहुंचे मंत्री शेखावत
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जय संसाधन मंत्री सुरेश रावत, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गोट, प्रदेश मंत्री सुनीता चौधरी सहित कई भाजपा नेता रविवार सुबह शादी में पहुंचे। सभी खास मेहमानों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से गुलाबी रंग का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मंत्री शेखावत भी शादी के रंग में रंगे नजर आए। पत्नी और फिर दोस्त के साथ झूमे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
रिश्तेदारों के काफी आग्रह पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ अपनी पत्नी संग झूमते नजर आए। उनके चेहरे पर बेटे की शादी की खुशी साफ झलक रही थी। तेरे जैसा यार कहां गीत पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अपने खास दोस्त ओमप्रकाश गर्ग के साथ भी हाथ ऊपर उठाकर झूमते नजर आए। 80 फीट लंबे स्टेज पर बैठेंगे दूल्हा-दुल्हन
30 नवंबर की शाम को रिसेप्शन गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में एक साथ तीन से चार हजार आदमी खाना खा सके इतना ग्राउंड टेंट से कवर किया गया है। हेरिटेज लुक में थर्माकोल से आकर्षक डिजाइन का एंट्री गेट बनाया गया है। बिस्किट कलर की थीम पर हेरिटेज लुक का डेकोरेशन किया गया है। 80 फीट लंबा 32 फीट चौड़ा स्टेज बनाया गया है। जहां दूल्हा-दुल्हन बैठे नजर आएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *