सिंगरौली के रेत माफिया पर सरई पुलिस की कार्रवाई:बिना नंबर का ट्रैक्टर रेत सहित जब्त; चालक मौके से फरार

सिंगरौली में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ सरई पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम हट्टा पुलिया के पास से एक बिना नंबर का ट्रैक्टर अवैध रेत से भरी ट्रॉली सहित शनिवार रात जब्त किया। जब्त किए गए ट्रैक्टर की कीमत लगभग 5 लाख रुपए और रेत की कीमत 3 हजार रुपए आंकी गई है, जिससे कुल 5 लाख 3 हजार रुपए का माल जब्त हुआ। पुलिस को बीती रात सूचना मिली थी कि कुछ रेत माफिया सरकारी खनिज संपदा की चोरी कर निजी लाभ के लिए रेत का परिवहन कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी और मौके से ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। हालांकि, ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है। सरई पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 797/2025 दर्ज किया है। यह कार्रवाई बीएनएस की धारा 303(2) और 317(5) के तहत की गई है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, जब्त वाहन को राजसात करने की प्रक्रिया के लिए कलेक्टर कार्यालय को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *