इंदौर से उज्जैन के बीच पितृ पर्वत से चिंतामन गणेश मंदिर तक एमपीआरडीसी ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाएगा। इसका टेंडर हाल ही में भोपाल में खोला गया, जिसमें लुधियाना की कंपनी सीगल इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने सबसे कम बोली लगाकर प्रोजेक्ट हासिल किया। इससे अब 48 किलोमीटर में केवल 30 मिनट में पूरी की जा सकेगी। इस नए हाईवे पर एटीएमएस सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे पूरे मार्ग की सतत मॉनिटरिंग संभव होगी। यह विशेष रूप से कुंभ और वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात प्रबंधन में मददगार साबित होगा। इसके साथ ही, मौजूदा रोड पर ट्रैफिक दबाव भी काफी कम होगा, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक और तेज़ यात्रा का अनुभव मिलेगा। प्रोजेक्ट की जानकारी हाईवे का ये रहेगा मार्ग और गांव हाईवे पितृ पर्वत से शुरू होकर चिंतामन गणेश मंदिर के पास सिंहस्थ बायपास तक जाएगा। चार प्रवेश बिंदु होंगे: हाईवे से गुजरने वाले प्रमुख गांव- जंबूड़ी हप्सी, बुढ़ानिया, हातोद, सगवाल, कांकरिया बोर्डिया, जंबूर्डी सरवर, जिंदाखेड़ा, रतनखेड़ी, बीबीखेड़ी, पीपल्या कायस्था, हरियाखेड़ी, खतेड़िया, रंगकोर्डिया, काछल्या, बलघारा, पोटलोद, तुमानी, मगरखेड़ी, छितोड़ा, बालरिया, रालामंडल, लिंबा पीपल्या, गोंदिया, हासमपुरा, पालखेड़ी, चिंतामन जवासिया, चांदमुख। यह रहेगा टोल सिस्टम 175 हेक्टेयर से अधिक जमीन का होगा अधिग्रहण


