मऊगंज: नप नईगढ़ी में नव वर्ष मिलन समारोह संपन्न:सड़क-नाली समेत कई कार्य योजनाओं के प्रस्ताव पारित

मऊगंज जिले के नगर परिषद नईगढ़ी में नव वर्ष मिलन समारोह के साथ कई कार्य योजनाओं को लेकर पार्षदों का सम्मेलन शनिवार को संपन्न हुआ। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत त्रिपाठी ने नगर परिषद अध्यक्ष नागिता गुप्ता, उपाध्यक्ष विभा शर्मा के साथ उपस्थित सभी पार्षदों को गुलदस्ता भेंट कर नव वर्ष की बधाई दी। इसके बाद परिषद के सम्मेलन में वार्डों से आए निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों पर चर्चा के बाद प्रस्ताव पारित किए गए। विद्युत सामग्री, स्वच्छता से संबंधित प्राप्त निविदा दरों के अनुमोदन प्रस्ताव पर चर्चा हुई। जिसमें सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। आयोजित बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष नागिता गुप्ता, उपाध्यक्ष विभा शर्मा, पार्षद रतन लाल मिश्र, अजीता पटेल, रामा आदिवासी, समय लाल साकेत, महेश पटेल, प्रियंका सिंह पटेल, पूर्णिमा कुशवाहा, पुतरिया बसोर, गौरा देवी, छबिलाल प्रजापति मौजूद रहे। साथ ही नगर निकाय से मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमंत त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, रामनिवास सोनी गिरीश कुमार पांडे मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *