बेरमो | शनिवार को महुआटांड़ थाना क्षेत्र के दुधमटिया के समीप जिला प्रशासन, पुलिस और खान विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान एक खुली अवैध कोयला खदान मिली। जांच करने पर पास में ही जंगल में छिपाकर रखा गया लगभग 130 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। प्रशासन ने पूरे भंडारित कोयले को जब्त कर लिया। साथ ही अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, अजय कुमार महतो, एएसआई प्रवीण महतो, वनरक्षी निताय कुमार महतो, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सीसीएल आशीष झा सहित पुलिस बल शामिल थे। महुआटांड़ में जब्त कोयला।


