एकलव्य विद्यालय के बच्चों से बनवाई जा रही रोटी-पूड़ी

संजीत गुप्ता | लातेहार लातेहार जिले के गारू प्रखंड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चों से रोटी व पूड़ी बनवाने का काम लिया जा रहा है। बच्चे के विद्यालय से निकाले जाने के डर से अभिभावक कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यहां बच्चों की कुल संख्या 151 है। इसमें 71 छात्राएं हैं। जिसमे एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं से सप्ताह में 2-3 दिन रोटी व पूड़ी बनवाने का काम लिया जाता है। सूत्रों की माने तो यहां के बच्चों को भरपेट भोजन भी नहीं दिया जाता है। जो बच्चे और खाना मांगते हैं, या तो उन्हें डांट दिया जाता है या विद्यालय से बाहर निकाल दिए जाने की धमकी दी जाती है। कई बच्चों ने इसकी शिकायत अपने अभिभावकों से भी की है। लेकिन अभिभावक जानकारी रहने के बाद भी इसकी शिकायत इसलिए नहीं कर पा रहे हैं कि कहीं उनके बच्चों को विद्यालय से बाहर न कर दिया जाए। आवासीय विद्यालय में तीन रसोईयां हैं कार्यरत, यही बनाती हैं खाना इस आवासीय विद्यालय में तीन रसोईयां हैं। इसमें एक पुरुष व दो महिला है। यहां तीन रसोईया के रहते बच्चों से कम लिया जाना अपने आप में कई सवाल उठाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *