लातेहार | रांची-डालटेनगंज एनएच-39 पर सिकनी कोलियरी के समीप रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गाड़ी में सवार लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार टाटा हैरियर कार (जेएच 03 एजे/ 5141) एसबीआई लाइफ के ब्रांच मैनेजर आशीष कुमार पाठक, डाल्टनगंज की है। ट्रक (यूपी 64 बीटी/4690) चालक की लापरवाही दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी है। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा शहर में वाहन चेकिंग अभियान तो चलाया जता है, लेकिन शहर से बाहर हाईवे पर चेकिंग अभियान नहीं चलाए जाने से वाहन चालक बेखौफ होकर तेज गति से वाहन चलते हैं। जिससे आए दिन हाईवे में सड़क दुर्घटनाएं होते रहती है।


