बोकारो | रविवार को अल-हबीब शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बोकारो में एनुअल एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आरए खान शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सचिव डॉ. शादाब रईस खान, प्राचार्या डॉ. कयाम जेहरा भी उपस्थित रही। स्वागत तथा स्वागत गान सीमा नंदी और बीएड की छात्र-छात्राओं के साथ किया गया। प्रो. वसी अहमद और प्रो. डॉ. अभिलाषा कुमारी ने अपने विचार व्यक्त किए। छात्रा पूर्णिमा और सुभलिका ने संचालन किया। पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं के द्वारा अनुभव साझा किया गया। रंगारंग कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण सीमा प्रसाद के द्वारा किया गया। प्रो. राधिका नूर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।


